Monday, April 30, 2007

जलवायु परिवर्तन: तकनीक और खर्च पर चर्चा

दुनिया के बढ़ते तापमान को लेकर बार-बार वैज्ञानिक ये चेतावनी देने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर तुरंत कुछ नहीं किया गया तो दुनिया को बचाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा ।

इसी संबंध में सोमवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक सम्मेलन में चर्चा हो रही है ।
इस सम्मेलन में वैज्ञानिक राजनेताओं को ये बताने की कोशिश करेंगे कि उन्हें कितनी तेज़ी से काम करने की ज़रूरत है और उनकी इन कोशिशों पर ख़र्च कितना आएगा ।
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित कई देशों के सरकारों के पैनल की इस साल होनेवाली ये तीसरी बैठक है ।
इसका उद्देश्य ये है कि जलवायु परिवर्तन के संबंध में तकनीक और अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के बारे में एक निश्चित दिशानिर्देश तय किए जाएँ ।
कहा गया है कि विभिन्न देश जलवायु की रक्षा कर सकते हैं लेकिन तभी जब कि वो तत्काल ऐसी नीतियाँ तय करें जिनसे 2030 तक पूरी दुनिया में हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड गैसों के उत्सर्जन पर लगाम लगाई जा सके ।
वैज्ञानिकों को भय है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो ऐसे परिवर्तन होने शुरू हो जाएँगे जिनको पलटा नहीं जा सकेगा ।
इस पैनल के अध्यक्ष आरके पचौरी कहते हैं, "इन उपायों के लिए तत्काल कुछ करना होगा क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कुछ प्रभावों को रोकने में पहले ही देर हो चुकी है ।"

लंबा प्रभाव

ग्रीनहाउस गैसों के प्रसार को रोकने के लिए हम आज चाहे जो कर लें, पूरी व्यवस्था में जो एक जड़ता समा चुकी है उससे जलवालु परिवर्तन का प्रभाव लंबे समय तक बना रहेगा ।
उदाहरण के तौर पर समुद्रों का जलस्तर बढ़ता रहेगा, दशकों तक नहीं बल्कि सदियों तक ।
लेकिन अमरीका और चीन इन गैसों के उत्सर्जन की सीमा तय करने के बारे में होनेवाली किसी भी चर्चा से बचना चाहते हैं क्योंकि इससे उनके ऊपर दबाव बढ़ता है कि वो अपने यहाँ प्रदूषण पर नियंत्रण करें ।
बैंकॉक में होनेवाले इस सम्मेलन की रिपोर्ट में जो कुछ कहा जाएगा वही कुछ बातें दुनिया के शक्तिशाली देशों के उन राष्ट्राध्यक्षों से भी सुनने को मिलेगी जो इस वर्ष जून में जी-8 देशों के शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के बारे में बातचीत करने के लिए आमने-सामने बैठेंगे ।

Saturday, April 28, 2007

उत्तर प्रदेश में पाँचवें चरण का मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण में 57 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है ।

हालांकि पाँचवे चरण में 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होना था पर खागा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की मौत के बाद वहाँ दोबारा चुनाव होगा ।

फ़तेहपुर ज़िले की खागा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल मौर्य की गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी ।

इस चरण में कुल 862 प्रत्याशियों की किस्मत दाँव पर लगी है। क़रीब डेढ़ करोड़ मतदाता इनके भाग्य का फ़ैसला करेंगे ।

पाँचवें चरण में रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, लखनऊ, उन्नाव, भगवंतनगर और प्रतापगढ़ सहित नौ ज़िलों में विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं ।

प्रतापगढ़ में तीन विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील घोषित हैं जहाँ सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं। पट्टी से कुख्यात डकैत ददुआ के भाई बालकुमार समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं ।

मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) के जवानों को भी लगाया गया है ।

राजा भैया कुंडा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में है जहाँ मतदाताओं की लंबी कतारे देखी गईं ।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मतदान करने लखनऊ आने वाले थे लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वो नहीं आ सके ।

सबकी नज़रों में

पाँचवें चरण के मतदान को कई तरह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

महत्व के हिसाब से पाँचवें चरण के मतदान पर सबसे ज़्यादा लोगों की निगाहें टिकी हैं क्योंकि इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के क्षेत्र आते हैं ।

जहाँ एक ओर रायबरेली और अमेठी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र हैं वहीं राज्य की राजधानी लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद हैं ।

ये सभी कद्दावर नेता अपने क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू होकर वोट माँग चुके हैं ।

इस चरण में कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे प्रमोद तिवारी, बाहुबली नेता राजा भैया और अखिलेश प्रताप सिंह जैसे लोगों के चुनाव क्षेत्रों पर ख़ास नज़र होगी ।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ददुआ के भाई और चित्रकूट, उन्नाव, भगवंतनगर सीटों पर भी ध्यान रहेगा ।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

विधानसभा चुनाव के इस चरण के लिए सुरक्षा के ख़ास बंदोबस्त प्रशासन की ओर से किए गए हैं ।

ख़ासतौर से इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि जिन जगहों से लोग मतदान के लिए नहीं निकल पाते थे, वहाँ से वो मतदान केंद्रों तक जा सकें ।

चित्रकूट, रायबरेली, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर की कुछ सीटों पर तो सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं ।

चुनाव के मद्देनज़र राज्य पुलिस के अलावा भारी तादाद में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है । साथ ही कुछ जगहों पर लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति भी की गई है ।

प्रशासन दस्यु नेताओं के प्रभाव वाले क्षेत्रों के लिए भी प्रशासन ख़ासी सावधानी बरत रहा है ।

राज्य में सात चरणों में मतदान हो रहा है और परिणाम 11 मई को घोषित होंगे ।

Friday, April 27, 2007

आईआईएम, आईआईटी में प्रवेश को हरी झंडी

भारत में यूपीए गठबंधन वाली केंद्र सरकार ने अपने घटक के साथ हुई बैठक में भारतीय प्रबंधन संस्थानों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों सहित केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है ।

बैठक में तय हुआ है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जिस आधार पर अभी तय प्रवेश दिया जाता रहा है, उसी आधार पर इस बार भी प्रवेश दिए जाएंगे ।

इस घोषणा के बाद अब आगामी सत्र के लिए सामान्य वर्ग और आरक्षित श्रेणी में अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए प्रवेश शुरू हो जाएगा ।

ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतज़ार करने की घोषणा की गई है ।

केंद्र सरकार ने तय किया गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतज़ार किया जाएगा ।

उठापटक

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इसी वर्ष की शुरुआत में सभी केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक पारित कराते हुए इसकी अधिसूचना जारी की थी ।

लेकिन इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी ।

केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस सत्र में ओबीसी आरक्षण पर हाल मे लगाई रोक को हटाने से इनकार कर दिया था । इसके बाद सरकार ने छात्रों के भविष्य का हवाला देते हुए दलील दी थी कि इस मामले की जल्द सुनवाई होनी चाहिए ।

जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और आठ मई को इस पर विचार करने का फ़ैसला किया है ।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार और घटक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्री के मसौदे को सबने अपनी स्वीकृति दे दी है ।

मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने प्रधानमंत्री से इस मामले में हुई बातचीत में सुझाया था कि आगामी सत्र के लिए दाखिले में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण अनिवार्य न बनाया जाए ताकि भारतीय प्रबंधन संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया बाधित न हो ।

हालांकि सरकार के इस ताज़े फैसले से केंद्र सरकार के दूसरे घटक दल खुश नज़र नहीं आ रहे हैं ।

Thursday, April 26, 2007

मानव तस्करी और आरक्षण छाया रहेगा

भारतीय संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में मानव तस्करी में सांसदों के लिप्त होने का मुद्दा और उच्च शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का मसला ही छाए रहने की संभावना है ।

एक महीने लंबे इस सत्र के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएँगे और महंगाई का मुद्दा भी बना रहेगा ।
बजट सत्र के इस चरण में वर्ष 2007-08 के लिए वित्त विधेयक पारित किया जाना है और जैसा कि लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने घोषणा की है, इसे तीन मई को सदन में पेश किया जाएगा ।
सत्र शुरु होने से पहले ही सोमनाथ चटर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे मानव तस्करी के मामले में सांसदों के लिप्त होने को लेकर गंभीर हैं और वे इसे लेकर एक सर्वदलीय बैठक बुलाएँगे ।
हालांकि इस मामले में अभी भाजपा सांसद बाबूभाई कटारा के ख़िलाफ़ ही सबूत हैं लेकिन कई और सांसदों के नाम सामने आए हैं ।
इस मामले में लिप्त पाए गए सांसदों के ख़िलाफ़ संसद क्या कार्रवाई करे इसे लेकर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश की जा रही है लेकिन ज़ाहिर है कि सदन के भीतर बयानबाज़ी और शोरशराबा जमकर होगा ।
भाजपा ने साफ़ कर दिया है कि वह इस मामले को यूपीए के दाग़ी मंत्रियों के मामले से अलग करके नहीं देख रही है ।
कुछ लोगों का कहना है कि प्रश्न पूछने के लिए पैसे लेने के मामले में जिस तरह सांसदों को बर्खास्त किया गया, उसी तरह इन सांसदों के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की जानी चाहिए ।

न्यायपालिका की भूमिका

इस सत्र में एक अहम मुद्दा ओबीसी के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का भी रहेगा ।
जिस तरह से संसद के क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है उससे संसद सदस्यों की त्योंरियाँ चढ़ी हुई हैं और तय है कि संसद में न्यायपालिका के अधिकारों को लेकर एक बार फिर गर्मागर्म बहस होगी ।
हालांकि सरकार की ओर से सर्वसम्मति की कोशिश हो रही है लेकिन यूपीए के घटक दलों में ही संभावित कार्रवाई को लेकर अभी सहमति नहीं दिखती ।
इस मुद्दे का गर्माना इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आठ मई की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट क्या रुख़ अपनाता है ।

दूसरे मुद्दे

वित्त विधेयक पर चर्चा तो होनी है लेकिन वामपंथी दलों और भाजपा ने आपत्ति दर्ज करवा दी है कि संसद के बजट सत्र के दौरान छह से दस मई तक वित्तमंत्री पी चिदंबरम विदेश प्रवास पर जा रहे हैं।
हालांकि उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव से संसद का कोई सीधा ताल्लुक नहीं लेकिन भाजपा के विवादित सीडी का मसले पर खींचतान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि अभी भी वहाँ तीन चरणों का मतदान शेष है ।
फिर नंदीग्राम में हिंसा का मसला भी उठने की संभावना है और महंगाई का मुद्दा भी ।

Wednesday, April 25, 2007

पृथ्वी जैसे नए ग्रह की खोज

यूरोप के खगोल वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि उन्होंने सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसे एक और ग्रह की खोज कर ली है ।

वैज्ञानिकों का दावा है कि अभी तक सौर मंडल से बाहर जितने भी ग्रह मिले हैं उनमें से यह ग्रह पृथ्वी से सबसे अधिक मिलता जुलता है ।
इस नए ग्रह को वैज्ञानिकों ने ग्लीज़ 581 सी नाम दिया है जो मात्र दौ सौ ख़रब किलोमीटर दूर है ।
इसका आकार पृथ्वी के लगभग बराबर है। तापमान गर्म है और संभवत इस ग्रह पर पानी तरल अवस्था में पाया जाता है ।
एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिज़िक्स नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने कहा है कि यह ग्रह एक छोटे से लाल सितारे के चक्कर लगाता है ।
यह छोटा लाल सितारा पृथ्वी से 20 प्रकाश वर्ष दूर है ।
वैज्ञानिकों ने इस छोटे सितारे से नए ग्रह ( ग्लीज़ 581सी) की दूरी मापी है और अनुमान लगाया है कि ग्लीज़ 581 सी का तापमान शून्य से चालीस डिग्री के बीच होगा।अभी तक हमारे सौर मंडल से बाहर 200 से अधिक ग्रहों की खोज की जा चुकी है ।
इनमें से कई तो जुपिटर ग्रह की तरह गैस पिंड है जबकि कुछ ही ग्रह ऐसे हैं जिनमें पृथ्वी की तरह बड़ी चट्टानें देखी गई हैं ।
ग्लीज़ 581सी का सौरमंडल पृथ्वी के सौरमंडल से अलग है और ग्लीज़ के सौरमंडल में अब तक दो और ग्रहों की पहचान भी की जा चुकी है ।

Tuesday, April 24, 2007

श्रीलंकाई सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला

तमिल विद्रोहियों का कहना है कि उसने श्रीलंकाई सेना के एक ठिकाने पर हवाई हमला किया है। हालाँकि सरकार ने इसे महज गोलाबारी की घटना बताया है ।

तमिल
विद्रोहियों यानी एलटीटीई के प्रवक्ता रासिया इलनथिरैयन ने कहा कि उनके दो विमानों ने उत्तरी श्रीलंका स्थित पलाली सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है ।
उनका कहना है कि इस हमले में सैनिक परिसर के रनवे और गोदाम पर बम गिराए गए ।
एलटीटीई प्रवक्ता ने कहा कि हमले के बाद सैनिक परिसर से लपटें उठती देखी गईं ।
उन्होंने कहा कि हमले के बाद एलटीटीई के दोनों विमान सुरक्षित वापस लौट गए ।
दूसरी ओर श्रीलंका की सरकार का कहना है कि सैनिक परिसर पर गोलाबारी हुई है न कि कोई हवाई हमला । सरकार ने इस घटना में किसी तरह की क्षति होने से इनकार किया है।

बारूदी सुरंग फटा

दूसरी घटना में मन्नार से कोलंबो आ रही एक यात्री बस बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 30 से ज़्यादा घायल हो गए।

सेना ने इस हमले के लिए एलीटीटीई को ज़िम्मेदार ठहराया है ।
दो दशक से चल रहे तमिल विद्रोह में पहली बार तमिल विद्रोहियों ने पिछले महीने कोलंबो के मुख्य हवाई अड्डे पर हवाई हमला किया था ।
इस हमले में विद्रोहियों ने एक हल्के विमान से हवाई अड्डा परिसर में ही स्थित सैनिक ठिकाने पर बम गिराए गए ।
इस हमले में तीन वायु सैनिक मारे गए थे और 17 अन्य घायल हुए ।

Monday, April 23, 2007

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 57 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है ।

चुनाव आयोग ने मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं ।

दस ज़िलों में फैले इन विधानसभा सीटों के लिए लगभग डेढ़ करोड़ मतदाता अपने 922 उम्मीदवारों का फ़ैसला करेंगे ।

इससे पहले के तीन चरणों में कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो चुका है ।

पहली बार 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव सात चरणों में हो रहे ह ैं। मतगणना 11 मई को होगी ।

कड़ी सुरक्षा

इस चरण में जिन 57 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें 2002 के चुनाव में 31 सीटों पर समाजवादी पार्टी, 14 पर भाजपा, नौ पर बसपा और दो पर कांग्रेस का उम्मीदवार विजयी रहा था। एक सीट अन्य के खाते में गई थी ।

इस चरण में उत्तर प्रदेश के श्रममंत्री वक़ार अहमद शाह, लोक निर्माण मंत्री अरविंद सिंह गोपे और कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल और आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की पत्नी रेशमा आरिफ़ का भी फ़ैसला होना है ।

प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी एके बिश्नोई के अनुसार इस चरण में 66 महिलाएँ भी मैदान में हैं ।

उन्होंने जानकारी दी है कि 15 हज़ार 233 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 18 हज़ार 100 वोटिंग मशीनें लगाई गई हैं ।

नेपाल की सीमा से सटे खेरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर की सीमाएँ सील कर दी गई हैं ।

मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार सभी 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलवाने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को फ्लैग मार्च के आदेश दिए गए हैं ।

उन्होंने जानकारी दी है कि 60 हज़ार से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की 660 कंपनियाँ नियुक्त की गई हैं ।

Saturday, April 21, 2007

नासा में बंदूकधारी ने एक को मारा

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ह्यूसटन स्थित जॉन्सटन अंतरिक्ष केंद्र में एक बंदूकधारी ने एक बंधक को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली है ।

टेक्सास पुलिस के कैप्टन ड्वेन रैडी का कहना है कि एक अन्य बंधक सुरक्षित है जो पुलिस को बंधा हुआ मिला ।

नासा परिसर में बंदूकधारी के घुसने की रिपोर्ट के बाद इंजीनियरिंग बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ।

पुलिस का कहना है कि जब पुलिस संदिग्ध बंदूकधारी से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी तब दूसरी गोली चली है।

बंदूकधारी 50-60 वर्ष की उम्र का व्यक्ति है ।

रैडी ने संवाददाताओं से कहा ' जब हमारे अधिकारी संदिग्ध के पास पहुंचे तो पता चला कि संदिग्ध ने एक गोली अपने सर में ही मार ली है । '

उन्होंने कहा ' संदिग्ध घायल था और उसी तल पर एक बंधक मिला जिसे गोली मारी गई थी जबकि दूसरा बंधक सुरक्षित बंधा हुआ पाया गया । '

सुरक्षित बंधक एक महिला है जबकि मारा गया बंधक पुरुष था ।

पुलिस ने अभी तक संदिग्ध बंदूकधारी और मारे गए बंधक व्यक्ति की पहचान नहीं की है ।

स्कूल सुरक्षित

इससे पहले पुलिस ने नासा परिसर के पास एक स्कूल को भी अपने कब्ज़े में ले लिया था ।

यह स्कूल बिल्डिंग 44 से पास ही था जहां बंदूकधारी के घुसने की ख़बर मिली थी। इस बिल्डिंग को भी खाली करा लिया गया था ।

पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हेलीकॉप्टर, प्रशिक्षित कुत्ते और विशेष हथियारों से लैस दस्ते नासा भेजे थे ।

ह्यूसटन पुलिस विभाग ने बताया कि ऐसी घटनाओं में विशेष वार्ताकारों को भेजना सामान्य प्रक्रिया है ।


अभिषेक के 'प्यार' में ख़ुदकुशी की कोशिश

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी शुक्रवार को होनेवाली है लेकिन इस कहानी में अचानक एक नया मोड़ आ गया है.

शादी के ठीक पहले जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल ने गुरुवार की रात बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के सामने अपने हाथ की नस काट ली.

उसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी कूपर अस्पताल ले जाया गया.

इस मॉडल की बातों पर अगर यकीन किया जाए तो उसकी और अभिषेक के बीच नजदीकियां फ़िल्म दस की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थीं और बाद में ये रिश्ता आगे बढ़ा.

ऐसे में जबकि शुक्रवार शाम को अभिषेक और ऐश्वर्या परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं, इस मामले ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है.

मॉडल जाह्नवी कपूर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर लिया है लेकिन वह अभी जल्दबाजी में कुछ नहीं करना चाहती.

इससे पहले इस मॉडल का जिक्र कभी नहीं हुआ. फ़िल्म दस में उनकी एक छोटी सी भूमिका बताई जा रही है.

हालांकि कुछ जानकारों का मानना है कि इस मॉडल का ठीक शादी से पहले इस तरह से करना प्रचार पाने का तरीका भी हो सकता है.

बच्चन परिवार की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

शादी की तैयारी

दूसरी ओर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तीन दिवसीय शादी समारोहों की शुरुआत बुधवार से हो गई है.

पहले दिन संगीत का कार्यक्रम था फिर मेंहदी की रस्म हुई और शुक्रवार को शादी की तैयारी है.

इस शादी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. इस मौक़े पर महत्वपूर्ण अतिथियों के अलावा भारी संख्या में प्रशंसकों और मीडिया का जमावड़ा हो रहा है.

शादी के दौरान क़रीब तीन से चार सौ लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है.

हालाँकि बच्चन परिवार का कोई सदस्य या उनके क़रीबी इस बारे में कोई बात करने से बच रहे हैं.

ख़बरों के अनुसार 20 अप्रैल को बारात अमिताभ के नए बंगले जलसा से निकलकर पुराने आवास प्रतीक्षा जाएगी.

शादी के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो इसलिए मुंबई पुलिस की भी मदद ली जा रही है.

ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस के लगभग 500 जवान जलसा और प्रतीक्षा के बीच तैनात किए जाएँगे.

प्रशंसकों और भीड़ के बीच अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने को लेकर अफ़रातफ़री मच सकती है, जिससे बचने के लिए पूरे इंतज़ाम किए जा रहे हैं

Friday, April 20, 2007

चो ने टीवी चैनल को वीडियो भेजा था

चैनल को भेज गई सामग्री में से ली गई चो की तस्वीर कुछ ऐसी है अमरीका के वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी में 32 लोगों की हत्या करने वाले कोरियाई छात्र चो सुंग हुई ने एक अमरीकी टेलीविज़न को वीडियो भेजा था जिसके कुछ अंश प्रसारित किए गए हैं। टेलीविज़न चैनल एनबीसी के अनुसार चो ने उन दो घंटों के दौरान यह वीडियो भेजा जब वो परिसर में लोगों की हत्याएं कर रहा था।चैनल को यह वीडियो बुधवार को मिला है. इस वीडियो में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और लिखित सामग्री है. चैनल ने यह वीडियो जांच एजेंसी एफ़बीआई को दे दिया है.एनबीसी से जुड़ी वेबसाइट एमएसएनबीसी ने चो की भेजी गई तस्वीरों में से एक तस्वीर लगाई है जिसमें उसके हाथ में दो पिस्तौलें हैं.
चो का भेजा वीडियो देखिए
वर्जीनिया पुलिस कहती है कि यह वीडियो जांच कार्य में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.चो ने जो कुछ लिखा है वो घोषणापत्र जैसा है जिसमें तस्वीरें भी शामिल हैं। स्टीव कैंपस, एबीसी न्यूज़ प्रमुख
पुलिस ने यह भी साफ़ किया है कि चो को 2005 में दो छात्राओं की शिकायत के बाद मानसिक अस्पताल ले जाया गया था.
एनबीसी न्यूज़ के प्रमुख स्टीव कैंपस बताते हैं कि इसमें जो कुछ लिखा है वो घोषणापत्र जैसा है जिसमें तस्वीरें भी शामिल हैं.
कैपस के अनुसार चो ने क्या लिखा है यह समझना मुश्किल है लेकिन यह बहुत गुस्से में लिखा गया प्रतीत होता है. इस वीडियो में चो ने ईसाई धर्म की आलोचना भी की है.
गोलीबारी
सोमवार को चो सुंग हुई ने विश्वविद्यालय परिसर में 32 लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी थी.
गोलीबार में मीनल पांचाल की मौत हो गई थी
अंग्रेज़ी का छात्र 23 वर्षीय चो सुंग हुई दक्षिण कोरियाई मूल का था और वह विश्वविद्यालय परिसर में ही रहता था.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने बिना एक शब्द बोले जो भी सामने आया उसे गोलियों से ढेर कर दिया.
विश्वविद्यालय के परिसर में गोलीबारी की दो घटनाएँ दो घंटे के अंतराल के बीच हुई थीं जिसमें हमलावर समेत 33 लोग मारे गए थे.
इस गोलीबारी में एक भारतीय मूल के प्रोफ़ेसर जी वी लोगनाथन और एक भारतीय छात्रा मीनल पांचाल भी मारे गए हैं.
लोगनाथन वर्जीनिया विश्वविद्यालय के सिविल और पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफ़ेसर थे और मीनल विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा थी.

Wednesday, April 18, 2007

इराक़ में धमाकों ने 120 की जान ली

राजधानी बग़दाद में पुलिस ने कहा है कि बुधवार को अनेक विस्फोट और हमले हुए हैं जिनमें कम से कम 120 लोगों की मौत हो गई है और अनेक घायल हो गए हैं.

इनमें सबसे घातक हमला बग़दाद के बीचोंबीच स्थित शिया बहुल इलाक़े सद्र सिटी में हुआ जहाँ एक सैनिक नाके के पास एक कार बम के ज़रिए विस्फोट किया गया.

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि इस विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है.

मृतकों की संख्या का अभी अनुमान ही लगाया जा रहा है, आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

बग़दाद के ही एक अन्य शिया बहुल इलाक़े कर्रादा ज़िले में एक अस्पताल के पास बम विस्फोट हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं.

राजधानी बग़दाद के भीतर और बाहर अनेक अन्य बम विस्फोट होने की भी ख़बरें मिली हैं. उनमें से एक विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों के मारे जाने की ख़बर है.

हाल के महीनों में इराक़ में कार बम विस्फोट और आत्मघाती हमलों की घटनाएँ लगभग हर रोज़ हो रही हैं. हालाँकि फ़रवरी 2007 में अमरीकी सेना के नेतृत्व में एक सुरक्षा अभियान शुरू किया गया था.

शिया बहुल सद्र सिटी और कर्रादा ज़िले में हाल के दिनों में अनेक हमले हुए हैं.

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार सद्र सिटी में बुधवार को हुए बम विस्फोट में लगभग आठ वाहन बिल्कुल तबाह हो गए.

कर्रादा ज़िले में एक निजी अस्पताल के पास एक वाहन में विस्फोटक भरा हुआ था जिसमें सड़क पर भी धमाका किया गया.

उधर अमरीकी सेना ने कहा है कि उसके जवानों ने अनबर प्रांत में फलूजा के निकट एक छापे में पाँच लड़ाकों को मार दिया है. सेना ने कहा है कि इस छापे के दौरान तीस लोगों को हिरासत में भी लिया गया.

ये धमाके ऐसे समय हुए हैं जब इराक़ी शरणार्थियों की समस्या की तरफ़ अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी की देखरेख में एक सम्मेलन में जेनेवा में हो रहा है.

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि इराक़ में हो रही हिंसा की वजह से हर महीने लगभग पचास हज़ार लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं.

वर्जीनिया गोलीबारी में भारतीय छात्रा की मौत

विश्वविद्यालय में सोमवार को हुई गोलीबारी के बाद से लापता भारतीय छात्रा मीनल पांचाल की भी इस हादसे में मौत हो गई है.

इस गोलीबारी में एक अन्य भारतीय प्रोफ़ेसर वी लोगनाथन की भी मौत हो चुकी है.

मुंबई निवासी पांचाल विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्रा थीं और इस गोलीबारी का शिकार होने वाली वो दूसरी भारतीय हैं.

मीनल ने 1998 से 2003 तक मुंबई के बांद्रा में रिज़वी कॉलेज में आर्कीटेक्चर की पढ़ाई की थी।

मीनल को मैं इसलिए नज़दीक स जानती थी कि वह मेरे साथ कुछ स्टडी टूर पर भी गई थीं। वह अपने दोस्तों के साथ भी काफ़ी घुलमिलकर रहती थीं. मीनल उस तरह की लड़की नहीं थीं कि खुलकर किसी मंच वग़ैरा पर आतीं लेकिन शिक्षा को लेकर वह काफ़ी गंभीर भी थीं और बहुत बुद्धिमान भी."प्रोफ़ेसर प्रदान्या का कहना था कि मीनल पांचाल की मौत एक भारी नुक़सान

माचार एजेंसियों के अनुसार, ''भारतीय दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दूतावास को यह दुखद सूचना मिली कि भारतीय अमरीकी प्रोफेसर जी वी लोगनथान के अलावा प्रथम वर्ष की छात्रा मीनल पांचाल भी मृतकों में शामिल हैं.''

शोक संतप्त

इधर वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी को राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने अमरीका के लिए दुखद बताया और कहा कि पूरा राष्ट्र शोक संतप्त है.

दूसरी ओर हमलावर की पहचान कर लई गई है।

सोर्स :bbc news