Showing posts with label ओबामा. Show all posts
Showing posts with label ओबामा. Show all posts

Saturday, March 28, 2009

अल-कायदा का नाश एकमात्र लक्ष्य - मार्च 28, 2009

हिन्दी अनुवाद:

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अल-कायदा के समूल नाश को एकमात्र लक्ष्य बताते हुए शुक्रवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान पर एक नई अमेरिकी रणनीति की घोषणा की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अल-कायदा अपने सुरक्षित स्थान पाकिस्तान से अमेरिका पर हमले की साजिश रच रहा है।

इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए घोषित नई रणनीति का स्वागत किया है।

ओबामा ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए रणनीति की घोषणा करते हुए कहा, “कई सारी खुफिया सूचनाओं में चेताया गया है कि अल-कायदा पाकिस्तान जैसे सुरक्षित ठिकाने से अमेरिका में नए हमले की साजिश रच रहा है”।

ओबामा ने कहा, “पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अल-कायदा को समाप्त करना तथा भविष्य में उन दोनों देशों में उनकी वापसी को रोकना हमारी रणनीति का स्पष्ट व एक मात्र लक्ष्य है”।

ओबामा ने कहा कि अमेरिकी लोगों को यह समझना जरूरी है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारी मदद चाहता है।

ओबामा ने कहा कि इस्लामाबाद को ‘ब्लैंक चेक’ नहीं दिया जाने वाला है। लेकिन उन्होंने सीनेटर जॉन केरी और रिचर्ड लुगर द्वारा पेश किए गए एक विधेयक को पारित करने के लिए कांग्रेस से मांग की है, जो अगले पांच वर्षों तक पाकिस्तान को प्रति वर्ष 1.5 अरब डॉलर की प्रत्यक्ष सहायता की स्वीकृति प्रदान करेगा।

इस राशि के जरिए पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत किया जाएगा तथा स्कूलों, सड़कों और अस्पतालों का निर्माण कराया जाएगा।

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की उपस्थित बढ़ाने की घोषणा करते हुए ओबामा ने कहा, “जिन आतंकियों ने 9/11 के हमले की साजिश रची थी और उसका समर्थन किया था, वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हैं”।

ओबामा ने चेतावनी दी कि यदि अफगानिस्तान सरकार तालिबान के हाथों में गई तो वह देश दोबारा आतंकियों का अड्डा बन जाएगा। वे आतंकी हमारे अधिक से अधिक लोगों की यथासंभव हत्या करना चाहते हैं।

ओबामा ने कहा कि वह अफगानिस्तान में 4,000 और सैनिकों को भेज रहे हैं। इसके साथ ही सैकड़ों नागरिक विशेषज्ञों को भी भेज रहे हैं।

ओबामा ने साफ किया कि लड़ाई का संचालन पाकिस्तान से किया जाएगा। वहां से अमेरिकी सेना संदिग्ध आतंकी ठिकानों के खिलाफ सीमा पर समय-समय पर हमले को संचालित कर रही है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का भविष्य पाकिस्तान के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

उधर, जरदारी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ संबंधों को हमेशा उच्च वरीयता दी है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए नई रणनीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी”।

जरदारी ने कहा कि कबायली इलाकों में अमेरिकी मदद से पुनर्निर्माण अवसर क्षेत्र (आरओजेड) का विकास, आतंकवाद और चरमवाद से लंबे समय से त्रस्त लोगों के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करने में मददगार साबित होगा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भी अमेरिकी योजना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई नीति क्षेत्रीय दृष्टिकोण पर आधारित है।

English Translation:

The U.S. is hoping to destroy terrorist safe havens in Pakistan with a combination of aggressive military operations from the Afghanistan side and what one senior official called "energetic working" with Islamabad.

Warning that the al-Qaeda was planning attacks on the U.S. from its safe haven in Pakistan, President Barack Obama on Friday unveiled a new strategy to "disrupt, defeat and dismantle" the al-Qaeda terrorist organisation and the Taliban in the two countries.

Asked how the strategy would help in destroying the safe havens in Pakistan, Bruce Riedel, a former CIA officer and Middle East and South Asia expert who chaired the review of Mr. Obama's Afghanistan-Pakistan policy, suggested a combination of military operations from Afghanistan side and tough diplomacy with Pakistan would do the trick.

"I think the short answer to that is that the combination of military operations, aggressive military operations on the Afghan side, and working energetically with the Pakistani government to shut down these safe havens, creates the synergy which we hope will then lead to their destruction," he said at a White House briefing.

Asked if Pakistan's Inter Services Intelligence (ISI) agency was aiding the Taliban, Riedel parried, but pointed to media reports suggesting that the military intelligence outfit continues to have connections with terrorist groups despite Islamabad's official protestations to the contrary.

"I'm not going to get into the intelligence questions which have been in every newspaper in the United States in the last several days," he said. "This strategy is built upon a very clear understanding of what's going on in the region, but I'm not going to comment on intelligence matters today."

The U.S. special representative for Pakistan and Afghanistan, Richard Holbrooke, too declined to answer a question if Mr. Obama's remarks that "we will insist that action be taken — one way or another — when we have intelligence about high-level terrorist targets," meant that the U.S. will act on its own if Pakistan did not.

"I just don't think we can answer that question," he said. "It's speculative, it's hypothetical, and it would be deeply injurious to our national interest to speculate. But I appreciate the importance of the question, and that's all we're ready to say."

Asked if he could say something about what the president meant by his remarks, Mr. Holbrooke said: "No."

But Obama spokesman Robert Gibbs was more forthcoming at a later briefing. Asked if Mr. Obama's comment suggested that if the Pakistanis do not act, others will have to, he said: "think that's a reasonable reading of that, and I think it's consistent with the President's policies and what he said throughout the campaign."

Friday, March 20, 2009

अमेरिका ने भारत को एल ओ सी से सेना हटाने के लिए कहा - मार्च 20, 2009

हिन्दी अनुवाद:

अमेरिका ने भारत सरकार से कहा है कि शांति की पहल करते हुए वह भारत-पाक बॉर्डर से सेना हटा ले। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने बताया कि इसके जवाब में भारत ने अमेरिका से कहा है कि वह सेना हटाने के लिए भारत से नहीं, बल्कि पाकिस्तान सरकार से कहे, क्योंकि भारत नहीं, पाकिस्तान ने एलओसी पर पिछले कुछ समय से सेना में बढ़ोतरी की है।

सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों अमेरिकी में विदेश सचिव शिवशंकर मेनन से ओबामा प्रशासन ने सेना हटाकर शांति की पहल करने के लिए कहा। लेकिन भारत ने यह साफ कर दिया है कि मुंबई पर हुए हमलों का भारत-पाक रिश्तों से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, भारत मानता है कि अमेरिका ने ऐसा इसलिए कहा, ताकि पाकिस्तान भी जवाब में सेना एलओसी से ट्रांसफर कर अफगानिस्तान बॉर्डर पर तैनात करे, जिसका इस्तेमाल अमेरिका तालिबान आतंकवादियों के खात्मे के लिए कर सके।

English Translation:

South Block may have successfully fought off the initial drive to formally extend Richard Holbrooke’s ‘AfPak’ mandate to India but the Obama administration’s Special Representative for the region drew first blood last week, asking New Delhi to draw down its own troop presence on the Pakistan border so that Islamabad can beef up its presence on the Afghan front.

The request that India de-escalate its forces on the border was conveyed to Foreign Secretary Shiv Shankar Menon during the latter’s visit to Washington last week, well-placed sources said.
In response, India told the U.S. that any escalation which had taken place on the border in the wake of last November’s terrorist attacks in Mumbai was entirely on the Pakistani side. Mr. Holbrooke was also told that India had not deployed additional forces that could now be withdrawn to other locations.

Indian officials believe the redeployment of Pakistani troops to the Indian border in December 2008 was prompted by the military establishment’s desire to talk up the prospect of war with India and thereby divert attention from the complicity of Pakistani elements in the Mumbai incidents. The Obama administration was thus told that Pakistan’s unwillingness to revert to the pre-Mumbai troop deployment pattern had nothing to do with any increased military threat from India.

Though there has been no major redeployment of Indian troops to the border, the Army did extend the duration of its winter exercises in December, in part as a contingency for any unexpected developments.

Tuesday, February 24, 2009

जापान के प्रधानमंत्री अमेरिका के दौरे पर - फरवरी 24, 2009

हिन्दी अनुवाद:

जापान में अपनी लोकप्रियता कम होती देख, जापानी प्रधान मंत्री तारो आसो कल मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से व्हाइट हाउस में मिलेंगे। उनकी बातचीत का प्रमुख विषय होगा :- दोनों देशों के बीच आर्थिक सहकार। जापान और अमरीका विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मानी जाती हैं।

जापानी मीडिया ने नए अमरीकी प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट होने का स्वागत किया है लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि श्री आसो श्री ओबामा के साथ अपनी मुलाकात का उपयोग जनता के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

जापान में श्री ओबामा अत्यन्त लोकप्रिय हैं। सितम्बर के अंत तक जापान में संसदीय चुनाव होने वाले हैं। विश्वास किया जाता है कि इस बार श्री आसो की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी पार्लियामेन्ट पर अपनी दशकों पुरानी पकड़ खो देगी।

जापान के एक अख़बार के अनुसार श्री आसो के लिए मतदाता समर्थन ग्यारह प्रतिशत कम को गया और दूसरे समाचार पत्र का कहना है कि देश के 15 प्रतिशत मतदाता श्री आसो का समर्थन करते हैं। 39 प्रतिशत मतदाता कहते हैं कि श्री आसो को अपनी गद्दी छोड़ देनी चाहिए। 70 प्रतिशत जनता अविलम्ब चुनाव चाहती है।

श्री आसो सितम्बर में जापान के प्रधान मंत्री बने थे और तब से लेकर अब तक उन्हें 100 अरब डॉलर के आर्थिक उद्दीपन पैकेज के प्रति समर्थन जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान सबसे ख़राब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

पिछले सप्ताह जब अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन जापान गई थीं तब श्री आसो की उनसे मुलाकात हुयी थी और सुश्री क्लिंटन ने उन्हें अमरीका आने के लिए आमंत्रित किया था। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि जापान अमरीका का परम मित्र है।

English Translation:

Japanese Prime Minister Taro Aso has arrived in the United States for a brief visit, which will include talks with President Barack Obama.

Mr Aso will be the first foreign leader to meet the new American president at the White House.

High on the agenda of their discussions are expected to be cooperation over the global economic crisis, antiterrorism efforts and
global warming.

Mr Aso, who is battling spiralling support ratings at home amid Japan's worst economic crisis since WWII, is also due to announce fresh aid for Pakistan during his Washington visit.

Japan is one of America's closest allies in the US-led conflict in Afghanistan, and the aid announcement for neighbouring Pakistan is timed to coincide with the leaders' meeting.

Tokyo is planning to appoint a special envoy in charge of issues related to Afghanistan and Pakistan, to strengthen Japanese support on areas seen by Mr Obama's government as key to the so-called 'war on terror'.

''At a time when the world is riddled with problems such as the financial crisis, terrorism and global warming, it is most important for the United States and Japan, which are the world's largest and second-largest economies, to share recognition on the need to cooperate in tackling seriously the worldwide and long-term problems," Mr Aso told reporters in Japan before leaving for the US.

However Mr Aso is also expected to raise the controversial ''Buy American'' provision in the latest US economic stimulus package, and to discuss ways of ending the impasse in six-party international talks on North Korea.

Thursday, January 29, 2009

ईरान ने कहा अमेरिका को माफ़ी मांगनी चाहिए - जनवरी 29, 2009

हिन्दी रूपांतरण:

राष्ट्रपति बनने के बाद बराक ओबामा ने कहा था कि अमरीका ईरान के साथ बेहतर संबंध चाहता है। महमूद अहमदीनेजाद का बयान इसी संदर्भ में आया है।

ईरान के खेरमेनशाह इलाक़े में भाषण देते हुए महमूद अहमदीनेजाद ने कहा, "अमरीका पिछले 60 सालों से ईरान के लोगों के ख़िलाफ़ खड़ा हुआ नज़र आता रहा है। जो लोग बदलाव की बात करते हैं उन्हें ईरानी लोगों से माफ़ी माँगनी चाहिए।"

बराक ओबामा ने एक अरब टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि अगर ईरान अपनी बंद मुठ्ठी खोलने को तैयार हो तो अमरीका भी अपना हाथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने ईरान के प्रति अमरीका के नरम रवैये की संभावना पर भी चर्चा की थी।

महमूद अहमदीनेजाद ने अमरीकी रुख़ में बदलाव की संभावना का स्वागत किया है पर साथ ही कहा, "जब वो कहते हैं कि हम बदलाव लाना चाहते हैं तो बदलाव दो तरीकों से आ सकता है। या तो बुनियादी और प्रभावी तरीके के ज़रिए बदलाव आए और दूसरा तरीका ये है कि आप अपने तौर-तरीके बदलें. और अगर बदलाव से उनका मतलब दूसरे तरीके से है तो जल्द ही पता चल जाएगा।"

अगर आप बदलाव की बात करते हैं तो अमरीका को विश्व भर से अपने सैनिक हटाने होंगे। अमरीका को दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी करना बंद करना होगा। अगर कोई हमसे उसी भाषा में बात करेगा जिस भाषा में जॉर्ज बुश करते थे, भले ही वो अपने शब्द बदल लें लेकिन हमारी प्रतिक्रिया वही होगी जो पहले थी।

आठ दिन पहले बराक ओबामा के अमरीकी राष्ट्रपति बनने के बाद ईरान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

संवाददाता का कहना है कि ईरान के नेता अभी ये देखेंगे कि क्या ओबामा वाकई असल बदलाव की बात कर रहे हैं और क्या बदले में वो भी कुछ तब्दीली लाने को तैयार हैं।

अहमदीनेजाद ने इसराइल का समर्थन करने के लिए भी अमरीका की आलोचना की और बराक ओबामा से कहा है कि विश्व भर में अड्डे से अमरीकी सैनिकों को हटाया जाए।

उनका कहना था, "अगर आप बदलाव की बात करते हैं तो अमरीका को विश्व भर से अपने सैनिक हटाने होंगे. अमरीका को दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी करना बंद करना होगा। अगर कोई हमसे उसी भाषा में बात करेगा जिस भाषा में जॉर्ज बुश करते थे, भले ही वो अपने शब्द बदल लें, तो भी हमारी प्रतिक्रिया वही होगी जो पहले थी।"

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका और ईरान के बीच संबंध लगातार ख़राब होते रहे हैं। अमरीका और पश्चिमी देशों का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है जबकि ईरान का कहना है कि वो केवल परमाणु ऊर्जा के लिए अपना कार्यक्रम चला रहा है।

English Translation:

IRANIAN President Mahmoud Ahmadinejad has adopted a hardline stance in response to diplomatic overtures from the Obama Administration, insisting yesterday that the US president needed to show a "fundamental" change in policy if he wanted to improve relations with Iran.

Reacting to President Barack Obama's call for the Iranians to "unclench their fist", Mr Ahmadinejad called for the US to apologise to the Iranian people "and try to repair their past bad acts and the crimes they committed against Iran".

"We welcome change but on condition that change is fundamental and on the right track," Mr Ahmadinejad told a rally in western Iran. "When they say 'we want to make changes', change can happen in two ways. First is a fundamental and effective change. The second is a change of tactics."

He added: "If someone wants to talk with us in the language (President) Bush used even if he uses new words, our response will be the same that we gave to Bush during the past years."

The new administration has said Mr Obama will be breaking from his predecessor by pursuing direct talks with Tehran, while threatening to increase diplomatic pressure if it refuses to accept a UN Security Council demand to halt its disputed nuclear work.

In an interview on Monday, Mr Obama promised to lay a framework for his policy towards Iran. "If countries like Iran are willing to unclench their fist, they will find an extended hand from us," he said.

Also on Monday, Washington's UN Ambassador, Susan Rice, pledged "direct" support to Tehran if it halted the nuclear programme.

The five permanent members of the UN Security Council Britain, China, France, Russia and the United States have offered Tehran economic and energy incentives in exchange for halting its uranium enrichment programme. But Tehran is insisting that its nuclear programme is peaceful.

Wednesday, January 28, 2009

ओबामा ने कहा कि वो मुसलमानों के दुश्मन नही है - जनवरी 28, 2009

हिन्दी रूपांतरण:

मुस्लिम जगत के साथ आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित नई भागीदारी शुरू करने का प्रण करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इस्लामी राष्ट्रों को अमेरिका को अपना दुश्मन नहीं मानना चाहिए।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद एक टीवी चैनल को दिए अपने पहले साक्षात्कार में ओबामा ने उस मुस्लिम जगत के लिए खुद को विन्रम और मैत्रीपूर्ण चेहरे के रूप में पेश करने की कोशिश की, जहाँ अमेरिका के प्रति नाराजगी और बैर का भाव है।

ओबामा ने दुबई स्थित अल अरेबिया टीवी नेटवर्क से कहा कि मेरे परिवार में मुस्लिम सदस्य हैं। मैं मुस्लिम देशों में रहा हूँ। मुस्लिम जगत के लिए मेरा काम यह संप्रेषित करना है कि अमेरिकी आपके दुश्मन नहीं हैं। इस साक्षात्कार को अमेरिका का मुख्यधारा वाला मीडिया ओबामा की कूटनीति के तौर पर देख रहा है।

ओबामा ने कहा कि मैंने जो कहा और मेरे विचार से हिलेरी क्लिंटन ने खुद के मनोनयन की पुष्टि के दौरान भी वह जाहिर किया, वह यह है कि अगर हम क्षेत्र की ओर देख रहे हैं और अरब तथा मुस्लिम जगत को यह संदेश दे रहे हैं कि हम आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित नई भागीदारी शुरू करने को तैयार हैं तो मेरे खयाल से हम महत्वपूर्ण प्रगति कर सकते हैं।

इसराइल-फिलिस्तीन मसला हल करने के प्रति अपना दृढ़संकल्प प्रदर्शित करते हुए ओबामा ने कहा कि अमेरिका के लिए यह हुक्म चलाने की बजाय सुनने का समय है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में वह किसी इस्लामी राष्ट्र की राजधानी से मुस्लिम जगत को सीधे संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन और अल जवाहिरी के विचारों में दिवालियापन है।

ओबामा ने कहा कि उन्होंने (लादेन-जवाहिरी) ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे वे यह कह सकें कि मुस्लिम जगत में कोई बच्चा उनके कारण बेहतर शिक्षा हासिल कर पा रहा है या उनकी वहज से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मेरे शपथ ग्रहण समारोह में दिए भाषण में मैंने इस बारे में बात की कि आपको इससे नहीं आँका जाएगा कि आपने क्या बर्बाद किया है बल्कि इससे आँका जाएगा कि आपने क्या बनाया है और वे (ओसामा और जवाहिरी) सिर्फ नुकसान पहुँचा रहे हैं। मेरे विचार से समय बीतने के साथ मुस्लिम जगत यह बात पहचानेगा कि उनका (दोनों आतंकवादियों का) रास्ता ज्यादा मौतों और विध्वंस के सिवा और कहीं नहीं ले जा रहा है।

ओबामा ने कहा कि अब मेरा काम इस तथ्य को सम्प्रेषित करना है कि अमेरिका मुस्लिम जगत की बेहतरी चाहता है और हम जिस भाषा का इस्तेमाल करें, वह सम्मान की भाषा होनी चाहिए।

इंडोनेशिया में बिताए दिनों के संदर्भ में ओबामा ने कहा कि मुस्लिम जगत की अपनी यात्रा के दौरान वे यह समझ पाए कि सभी लोगों के पास कुछ समान उम्मीदें और साझा सपने होते हैं, फिर चाहे उनकी आस्था किसी भी धर्म में हो।

उन्होंने कहा कि लिहाजा उनका काम अमेरिकी लोगों को यह संदेश देना है कि मुस्लिम जगत उन असाधारण लोगों से भरा पड़ा है, जो सिर्फ अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं और अपने बच्चों को बेहतर जिंदगी जीते देखना चाहते हैं।

यह स्वीकार करते हुए कि अमेरिका ने गलतियाँ की हैं, ओबामा ने कहा कि कुछ दशकों पहले मुस्लिम जगत के साथ रही भागीदारी और सम्मान को वह बहाल करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा हम कई बार गलतियाँ करते हैं। हम परिपूर्ण नहीं रहे हैं। अमेरिका एक औपनिवेशिक शक्ति के रूप में नहीं जन्मा था।

ओबामा ने स्वीकारा कि आखिरकार लोग उन्हें उनके शब्दों से नहीं बल्कि उनके तथा उनके प्रशासन के काम से आँकेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ वर्षों में आप एक ऐसे व्यक्ति को देखेंगे जो सुन रहा होगा, जो सम्मान देने वाला होगा जो न सिर्फ अमेरिका बल्कि उन आम लोगों के हितों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा होगा जो अभी गरीबी और अवसरों की कमी से जूझ रहे हैं। मैं यह आश्वस्त कराना चाहता हूँ कि मैं उनसे भी बात कर रहा हूँ।

English Translation:

President Obama chose an Arabic satellite TV network for his first formal television interview as president, saying he wanted to persuade Muslims that "the Americans are not your enemy.

His remarks, broadcast Tuesday, signaled a shift -- in style and manner at least -- from the Bush administration, offering a dialogue with Iran and what he depicted as a new readiness to listen rather than dictate.

In a transcript published on Al-Arabiya's English language website, Obama said he believed "the most important thing is for the United States to get engaged right away" and that he had told his envoy to "start by listening, because all too often the United States starts by dictating."

He spoke at length about the United States' future relationship with the Muslim world, saying his "job is to communicate to the American people that the Muslim world is filled with extraordinary people who simply want to live their lives and see their children live better lives."

In contrast to the enthusiastic reception Obama's victory has garnered around the world, the Arab world has been much more cautious about the new U.S. president -- with most people skeptical that U.S. policy in the region will change.

Obama talked about growing up in Indonesia, the Muslim world's most populous nation, and noted that he has Muslim relatives. Obama's Kenyan father was born Muslim, though a self-described atheist, and many of his relatives in Kenya are practicing Muslims. As a child, Obama lived for a number of years in Indonesia while his mother as doing research there.

Obama spoke, too, about Iran. He criticized the country's threats against Israel and pursuit of nuclear weapons. But he said "it is important for us to be willing to talk to Iran, to express very clearly where our differences are, but where there are potential avenues for progress."

Friday, January 23, 2009

गुआंतानामो जेल को बंद करने के आदेश दिए है ओबामा ने - जनवरी 23, 2009

हिन्दी रूपांतरण:

अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा के सहायकों ने कहा है कि श्री ओबामा का कहना है कि उन्होंने आज एक अधिशासी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं कि क्यूबा की गुआंतानामो खाड़ी स्थित अमरीकी सेना के जेल को एक वर्ष के भीतर बंद कर किया जाए.

इस आदेश में यह भी कहा गया है कि गुआंतानामो जेल में बंद 250 आतंकवादियों को हस्तांतरित किया जाए या फिर छोड़ दिया जाए और सभी कैदियों के जुर्म सम्बन्धी मामलों पर पुनर्विचार करके यह निश्चित किया जाए कि उन पर किस प्रकार मुकदमा चलाया जाए.

आशा है कि श्री ओबामा यह भी आदेश देंगे कि अमरीकी एजेंटों द्वारा कैदियों से पूछताछ की कठोर तकनीक ख़त्म कर दी जाए, सभी एजेंटों को सेना द्वारा निर्धारित पूछताछ के उन मानदंडों का पालन करना होगा जिनमे विवादस्पद वाटर बोर्डिंग सरीखी यातनाएं शामिल नहीं हैं. वाटर बोर्डिंग यातना तकनीक में कैदी को पानी में डुबो कर जुर्म कुबूल करवाया जाता है.

श्री ओबामा आज अपने कार्यालय के दूसरे दिन अवकाश प्राप्त सैन्य अधिकारियों से मिल रहे हैं और उनके साथ हिरासत में रखे गए कैदियों के साथ पूछ ताछ नीति के बारे में विचार विमर्श कर रहे हैं.

गुआंतानामो जेल के बारे में बुश प्रशासन के दौरान काफ़ी वाद विवाद होता रहा है. और क्यूबा ने कहा है कि गुआंतानामो स्थित अमरीकी सेना के समस्त अड्डे बंद कर दिए जाएँ . रूस की इतार तास एजेन्सी को दिए अपने इंटरव्यू में क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने कहा कि अमरीकी अड्डे बंद कर दिए जाएँ और जिस प्रदेश पर अमरीका ने कब्ज़ा किया है उसे क्यूबा की जनता को लौटा दिया जाए.

English Translation:

The US President Barack Obama has ordered to close down the notorious Guantanamo prison in Cuba.

Signing the order at the White House, the new American President also asked to shut down secret overseas CIA prisons , reviving military war crimes trials and ban the harshest interrogation methods by the US military.

The US President says the United States is intended to prosecute the ongoing struggle against violence and terrorism and do so more effectively.

Meanwhile, the decision of the US President regarding the closure of Guantanamo prison is being highly welcomed world wide.

Former detainees of Guantanamo Prison, their families and Human Rights activists have praised the act of the US President terming it a goodwill gesture towards the Muslims.

Thursday, January 22, 2009

पाकिस्तान अपनी नीति की समीक्षा करेगा - जनवरी 22, 2009

हिन्दी रूपांतरण:
पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि यदि बराक ओबामा के प्रशासन ने उसके प्रति सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो वह अपनी नीति की समीक्षा करेगा जबकि नए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि पाकिस्तान को मिलने वाली सहायता आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से जुड़ी होगी।

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत हुसैन हक्कानी ने इस्लामाबाद में जियो टीवी से कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि ओबामा उसके साथ व्यवहार में संयम का परिचय देंगे। यदि ओबामा ने हमारे साथ सकारात्मक नीति नहीं अपनाई तो हम अपने विकल्पों की समीक्षा करेंगे।

आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में हक्कानी ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका का सहयोगी है और आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में उसकी हिस्सेदारी खुद उसके हित में है।

पाकिस्तानी राजदूत का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति के एजेंडा दस्तावेज के सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर आया है।

ओबामा के मंगलवार को शपथ लेने के बाद ओवल आफिस पहुंचने के तुरंत बाद जारी दस्तावेज में कहा गया है कि राष्ट्रपति ओबामा और उपराष्ट्रपति जो बिडेन अमेरिकी सुरक्षा को नया रूप देंगे और दुनिया में नए युग के अमेरिकी नेतृत्व को स्थापित करेंगे।

ओबामा-बिडेन का दल इराक में जिम्मेदारी के साथ युद्ध का खात्मा करेगा तथा अफगानिस्तान में अल कायदा और तालिबान के साथ लड़ाई समाप्त करने के साथ ही परमाणु हथियार और अन्य परमाणु सामग्री की आतंकवादियों से सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। अमेरिका की नई कूटनीति का उपयोग इजरायल -फिलीस्तीन विवाद को समाप्त करके मध्यपूर्व में स्थायी शांति की स्थापना के लिए किया जाएगा।

एजेंडा दस्तावेज में कहा गया है कि ओबामा और बिडेन अमेरिका के संसाधनों को पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सुरक्षा के लिए बड़े खतरों-अल कायदा और तालिबान के खिलाफ केंद्रित करेंगे।

दस्तावेज के अनुसार अमेरिका अफगानिस्तान में अपनी सेना बढ़ाने के साथ ही नाटो के देशों से भी ऐसा करने को कहेगा। अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए और संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। ओबामा और बिडेन ने अफगान सरकार से भ्रष्टाचार और अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने को कहा।

English Translation:

If US President Barack Obama’s administration does not adopt a positive policy towards Pakistan, the South Asian country will have to review its options, a private TV channel quoted Pakistani Ambassador to the US Hussain Haqqani as saying on Wednesday. Haqqani told the channel that former US president George Bush preferred getting himself heard to listening to others and ‘believed in the use of force’.

He said that compared to Bush, Obama believed in holding talks. Haqqani hoped that Obama would give a more ‘patient hearing’ to Pakistan’s views, said the channel. Referring to the war on terror, he hoped that Obama would also pay attention to the political and foreign policy factors and socio-economic matters. Haqqani said Obama wanted to change the global image of the US, the channel added.

About Pakistan’s role in the war on terror and Pak-US ties, the ambassador said Pakistan was an ally of the US that was participating in the war in its own interest. According to APP, Haqqani called for international support for his country’s progress towards a strong and stable democracy.

“The international community, particularly the United States, should step forward to support the people of Pakistan in their dream of making Pakistan a strong and stable democracy – economically vibrant – where human rights and dignity are respected,” the news agency quoted him as saying at his residence. “Pakistan has paid a heavy price for the restoration of democracy,” he added.

ओबामा ने फ़िर से ली शपथ - जनवरी 22, 2009

हिन्दी रूपांतरण:

अभी तक शायद ही इतिहास में ऐसा हुआ होगा जब कोई राष्ट्रपति एक पद के लिए दो बार शपथ ग्रहण किया हो, लेकिन अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक पद के लिए दो बार शपथ दिलाई गई। मंगलवार को शपथ लेते समय कुछ शब्दों में भूल हो जाने के कारण बुधवार को ह्वाइट हाउस में चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने ओबामा को एक बार फिर से थपथ दिलाई।

ह्वाइट हाउस के सलाहकार ग्रेग क्रेग ने कहा- मंगलवार को ओबामा को दिलाई गई शपथ ठीक थी, लेकिन एक शब्द क्रम के अनुसार नहीं होने के कारण सतर्कता रखते हुए ऐसा करने का निर्णय किया गया।

दूसरी बार शपथ लेने में 25 सेकंड का समय लगा। इस बार बिना किसी गलती के शब्दों को पढ़ने के बाद रॉबर्ट्स ने मुस्कुराते हुए कहा - एकबार फिर बधाई हो। इस पर ओबामा ने कहा- थैक्स सर।

गौरतलब है कि मंगलवार को 35 शब्दों के शपथ ग्रहण के दौरान रॉबर्ट्स हकला गए थे। चीफ जस्टिस रॉबर्ट्स ने जब वाक्य के दूसरे भाग को कहना शुरू किया कि मैं ईमानदारी पूर्वक अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालूंगा, तो उन्होंने ईमानदारीपूर्वक शब्द को वाक्य के अंत में कहा।

English Translation:

The Chief Justice of the US Supreme Court, John Roberts, administered the oath again at the White House.The decision to repeat the oath was taken out of an abundance of caution, an official said.

In contrast to the first oath-taking, Mr Obama did not swear on a Bible and his wife Michelle was not at his side.And instead of an audience of millions, only a few close aides saw the second attempt, with even journalists excluded from the Map Room of the White House.

OATH OF OFFICE
I do solemnly swear (or affirm) that I will faithfully execute the office of president of the United States, and will to the best of my ability, preserve, protect and defend the Constitution of the United States
In the oath, as set out in the US Constitution, the new incumbent swears to "faithfully execute the office of president of the United States".

But as Chief Justice Roberts read out the oath for Mr Obama to repeat, he moved the word "faithfully" to the end of the phrase.

Mr Obama, apparently noticing the error, hesitated. Mr Roberts repeated the phrase incorrectly, and Mr Obama followed suit, using the erroneous formula.

"We believe the oath of office was administered effectively and that the president was sworn in appropriately," said White House counsel Greg Craig.

"Out of the abundance of caution, because there was one word out of sequence, Chief Justice John Roberts will administer the oath a second time."

Two other presidents, Calvin Coolidge and Chester Arthur, have had to repeat the oath because of similar problems.

And Chief Justice William Taft introduced a new word into the oath when he swore in President Herbert Hoover in 1929, promising to "preserve, maintain and defend the Constitution", instead of "preserve, protect and defend".

Wednesday, January 21, 2009

ओबामा 44 वे राष्ट्रपति - जनवरी 21, 2009

हिन्दी रूपांतरण:

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने देश के पहले अश्वेत और 44वें राष्ट्रपति के रुप में तथा जो बिडेन ने उपराष्ट्रपति के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

लाल रंग के मखमल में लिपटी उस बाइबल पर हाथ रखकर ओबामा ने शपथ लिया जिससे अब्राहम लिंकन ने वर्ष 1861 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बाइबल को उनकी पत्नी मिशेल ने थाम रखा था। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जान राबर्ट्स ने ओबामा को पद की शपथ दिलाई।

ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में 20 लाख से अधिक जन सैलाब उमड़ा। इस ऐतिहासिक क्षण में मात्र 30 सेकेंड के भीतर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का प्रशासन जार्ज बुश से ओबामा के हाथों में चला गया।

इतिहास के इस पल का साक्षी बनने के लिए जुटे तकरीबन 20 लाख से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि अमेरिका के संस्थापकों ने उन संकटों का सामना करते हुए कानून के शासन और मानव के अधिकारों को स्थापित किया, जिनकी हम शायद ही कल्पना कर सकते हैं।

ओबामा ने नए विश्व की कल्पना करते हुए कहा कि अमेरिका के संस्थापकों के सिद्धांतों व मूल्यों के जरिए ही इस कल्पना को साकार किया जा सकता है।

आतंकवाद और मौजूदा वैश्विक वित्तीय संकट की चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने इससे निपटने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा "हम अपनी सुविधा के लिए आदर्शों को नहीं छोड़ सकते। आज दुनिया में अन्य सरकारें और लोग हमारी ओर देख रहे हैं। बड़ी राजधानियों और उस छोटे गांव में जहां मेरे पिता पैदा हुए थे, हर महिला, पुरुष और बच्चा जो शांति और गरिमापूर्ण भविष्य चाहता है अमेरिका को एक मित्र के रूप में जानता है और हम एक बार फिर उनका नेतृत्व करने को तैयार हैं"।


ओबामा ने कहा कि "हमने डर व भय को पीछे छोड़ आशा व विश्वास की नई राह पकड़ी है। हमारे सामने कई चुनौतियां मुंह बाये खड़ी है। हम दृढ़ता से उनका मुकाबला करेंगे"।

"ओबामा ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और मौजूदा आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा, "ये जो समस्याएं हमारे सामने हैं वे वास्तविक हैं। ये संकट की ओर इशारा करती हैं। इसे अल्प समय में खत्म नहीं किया जा सकता। हमें पूरे राष्ट्र में विश्वास पैदा करना होगा। आज यह डर व्याप्त है कि अमेरिका का पतन अवश्यंभावी है। हमें अपनी अगली पीढ़ी के भविष्य को संवारना होगा। अमेरिकी जनता इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।"

अमेरिकी सेना के इराक से वापस लौटने की घोषणा करते हुए ओबामा ने कहा, "केवल हमारी ताकत ही हमें सुरक्षित नहीं रख सकती। ना ही यह हमें अपनी मनमर्जी करने का अधिकार देती है। हमारी सुरक्षा हमारे उद्देश्यों की शुचिता, हमारे आचरण की उदाहरणीय शक्ति और विनम्रता से जुड़ी है।"

उन्होंने कहा कि इराक को उसके लोगों के हवाले छोड़ा जाएगा और अफगानिस्तान में कठिनाई से अर्जित शांति को मजबूत बनाया जाएगा।

इससे पहले, उन्होंने गोलियों और बंदूकों के साए तले आतंक मचाने वाले आतंकवादियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हम आतंकवाद को हराकर ही दम लेंगे।

ओबामा ने कहा, "आतंक फैलाने और इसके जरिए निर्दोषों की हत्या करने वालों से हम कहते हैं कि हमारे इरादे बहुत मजबूत हैं और उसे कोई डिगा नहीं सकता। आप हमसे बच नहीं सकते। हम आपको हराकर ही दम लेंगे।"

अमेरिका को ईसाइयों, मुसलमानों, यहूदियों, हिन्दुओं और किसी भी धर्म में विश्वास न करने वालों का राष्ट्र बताते हुए ओबामा ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि अमेरिका में विभिन्न धर्मो के लोग रहते हैं। यह हमारी मजबूती का प्रतीक है न कि कमजोरी का।"

उन्होंने कहा, "विश्व के कोने-कोने से आई भाषाओं व संस्कृतियों से हमारा देश बना है। नागरिक युद्ध का खट्टा अनुभव भी है हमें। इन सबके बावजूद हम एक हैं। शांति के नए युग की शुरुआत करने के लिए अमेरिका को अहम भूमिका निभानी होगी।"

ओबामा ने कहा, "मैं राष्ट्रपति बुश को उनकी देश सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे पास अकूत क्षमताएं हैं। आज से हम अमेरिका का पुननिर्माण करेंगे। हम नई नौकरियों का सृजन करेंगे। सरकारी खर्च के लिए जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।"

उन्होंने कहा, "हम नए खतरों का सामना कर सकते हैं। हमारे पास मजबूत इच्छाशक्ति है। हमारे यहां ईसाई, यहूदी, मुस्लिम और हिंदू हैं। हमारे यहां सभी धर्मो के लोग हैं।"

ओबामा ने कहा, "हम गरीब राष्ट्रों के साथ काम करेंगे। हम विकसित राष्ट्रों से कहेंगे कि हम अपनी सीमाओं से बाहर प्रभावित हो रहे गरीब और कमजोर तबके के प्रति संवेदनहीन नहीं रह सकते।"

उन्होंने कहा, "हमारी चुनौतियां नई हो सकती हैं, उससे निपटने के तरीके नए हो सकते हैं, पर हमारे पास शाश्वत मूल्य हैं।"

ओबामा परिवार स्थानीय समयानुसार शाम करीब चार बजे अपने नए निवास में पहुंचा। इस दौरान उनके शपथग्रहण समारोह के बाद आरंभ हुई परेड जारी थी। परेड में सैन्य टुकड़ियां, बैंड और अन्य समूह शामिल थे।

English Translation:

Filipino analysts foresee employment and military commitments as likely being the sectors to be most affected by the Obama presidency in the Philippines as the 44th U.S. President attempts to stabilize the ailing American economy.

Primarily to be hit, is the thriving call center industry in the Philippines, part of the larger business process outsourcing sector which is considered the sunshine industry in the country responsible for providing relatively high-paying jobs to thousands of Filipinos. Lower operating cost and a large pool of English-speaking manpower has caused U.S. companies the past decade to open call centers and other BPO services in Asian nations the like the Philippines, which lately has been the center of controversy for taking jobs from Americans, at a time when unemployment in the U.S. has peaked.

Given this situation President-elect Barack Obama may likely remove some incentives granted to U.S. firms that offshore their jobs, foresees market analyst Steve Naromal.

Juanis Barredo, vice president of online broker CitisecOnline projects the call center industry in the country will taper off from 10 to 20 percent, but he added the situation may even out since the U.S. may continue hiring Filipinos in the health care sector as health care cost continually rises in the U.S. while companies that provide health care will tighten their belts by hiring foreign-trained health professionals like nurses and doctors who generally have lower wages.

Outside of jobs, Barredo said Obama's push for renewable energy, education and infrastructure will also have ripple effects on the Philippines, especially for renewable energy. He points to Philippine energy companies like First Gen and Aboitiz as likely beneficiaries.

Energy Development Corp., a subsidiary of First Gen, is the second-largest geothermal producer in the world. Though the U.S. is the world's biggest producer of geothermal energy, it uses dry steam technology, while Philippine energy companies have a wealth of expertise in wet technology as well as other renewable energy forms which it could share with the U.S. and other countries should the need arise.

Naromal added despite the ongoing agreement between the U.S. and the Philippines to fight terrorism, particularly the likely involvement of the al Qaeda with the insurgency problem in Southern Philippines, "Obama will be placed in the position of having to consider altering U.S. military commitment for economic reasons rather than the political justifications."

Despite the remaining half of the TARP worth $350 billion and a second round of $285 billion stimulus package being prepared by House Democrats, Barredo said Obama has a very large task ahead of him. "It's like a ship taking in a lot of water at sea and you are using a small cup to take the water out," Barredo used as a comparison to describe the gargantuan task ahead for Obama.

Barredo added, "He (Obama) would need a bigger bucket to shelve the water out," which will likely result in only minor improvements in the U.S.' economic situation for the next 18 months. "But his innovative strive will be very much appreciated because it is better than not doing anything

Thursday, January 15, 2009

ओबामा ने कहा की ओसामा बड़ा शत्रु है- जनवरी 15, 2009

हिन्दी रूपांतरण:
अमेरिका के मनोनीत राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अल-कायदा और विश्व के सबसे वांछित आतंकी ओसामा-बिन-लादेन को अमेरिका का सबसे बड़ा शत्रु करार दिया है।

पश्चिमी शक्तियों के खिलाफ अल- कायदा प्रमुख के जेहाद के चिरपरिचित आह्वान और नव निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा को दी गई धमकी का नया टेप जारी होने के बाद संवाददाताओं से बुधवार को हुई बातचीत में ओबामा ने कहा कि जब अमेरिका की सुरक्षा की बात आती है तो ओसामा-बिन-लादेन और अल-कायदा हमारा सबसे प्रमुख खतरा है। इस संबंध में मैंने अपने विचार नहीं बदले हैं। बाइस मिनट के इस आडियो टेप को अमेरिका स्थित साइट इंटेलिजेंस समूह ने विश्वसनीय करार दिया है। पिछले आठ महीनों में अल-कायदा नेता का यह पहला बयान था।

ओबामा रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम सहित नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति जो बिडेन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बिडेन और ग्राहम मंगलवार को अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इराक के दौरे से लौटे हैं।

वहीं, अमेरिकी सरकार ने कहा है कि बुधवार को जारी किए गए ओसामा-बिन-लादेन ने टेप में अमेरिका या नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा को सीधी तौर पर धमकी नहीं दी गई है।

ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता गार्डन जान्ड्रोइ ने बुधवार को बताया कि ओसामा के आडियो टेप में ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह या देश के लिए कोई धमकी नहीं दी गई है, हालांकि टेप में लादेन ने ओबामा को निवृत्तमान राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश की परंपरा का वाहक ही बताया है। उन्होंने कहा कि लादेन की पूरी बात फलस्तीन के गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ जेहाद और फलस्तीनियों के प्रति संवेदना जताई गई है। उन्होंने कहा लादेन का टेप ऐसे समय में आया है जबकि अल-कायदा की विचारधारा पर दुनिया भर में सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं।

जान्ड्रोइ ने कहा कि इससे लगता है कि यह टेप अल-कायदा की संकट ग्रस्त भ्रमित विचारधारा को सही ठहराने के लिए लादेन की कवायद मात्र है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं यह लादेन द्वारा मुस्लिम जगत से फलस्तीन पर हमले के नाम पर धन एकत्र करने का भी प्रयास हो सकता है।

English Translation:

President-elect Barack Obama said Al-Qaeda and Osama bin Laden remain the "number one threat" to US security, after a new voice recording emerged from the terror group's leader."Bin Laden and Al-Qaeda are our number one threat when it comes to American security," Obama told reporters, after the recording warned the president-elect of new fronts in bin Laden's self-styled holy war against Western interests.

"We're going to do everything in our power to make sure that they cannot create safe havens that can attack Americans. That's the bottom line."The 22-minute audio recording, whose authenticity was confirmed by the US-based Site Intelligence Group, was the first commentary from the Al-Qaeda leader in eight months.In an interview with CBS News, Obama signaled a more measured approach to the ever-elusive bin Laden,refusing any "dead or alive" ultimatum."I think that we have to so weaken his infrastructure that, whether he is technically alive or not, he is so pinned down that he cannot function," Obama said."My preference obviously would be to capture or kill him. But if we have so tightened the noose that he's in a cave somewhere and can't even communicate with his operatives, then we will meet our goal of protecting America.

"Obama spoke after earlier reiterating the principle that there is only "one president at a time" when asked about the tape following talks with his vice president-elect Joseph Biden and Republican Senator Lindsey Graham.
The bin Laden recording came as President George W. Bush, whose presidency was shaped by the September 11, 2001 attacks launched by Al-Qaeda militants, prepares to hand power over to Obama on Tuesday.

"Indicators suggest that 75 percent of the American people are pleased with the departure of the president who bogged them down in wars that they have nothing to do with," bin Laden said in the tape."He drowned them in economic turmoil that reached their ears. He passed a heavy legacy to his successor."In the recording, bin Laden called for a holy war to restore "Jerusalem and Palestine," and slammed Arab and Islamic governments for their response to the Israeli war on the Gaza Strip that has left over 1,000 Palestinians dead.He also discussed the likely policies of the Obama administration in the face of the global economic slowdown in further proof of the recording's recent date.

It was the terror chief's first message since May, when he slammed Western leaders for taking part in celebrations for the 60th anniversary of the Jewish state.Bin Laden is believed to be hiding in the mountainous region along the Pakistan-Afghanistan border.Biden, who briefed the president-elect on his trip with Graham to Pakistan, Afghanistan and Iraq, promised "a significant shift" in Afghanistan.

In the congressional delegation's contacts with the nations' leaders, Biden said he occasionally expressed concerns about some of their actions or lack of action.Things are going to get tougher in Afghanistan before they get better, he said, adding that Pakistan's position on Afghanistan is going to affect our ability to succeed.

Obama has vowed to boost development in Afghanistan and shift the focus of the "war on terror" from Baghdad to Kabul as he winds down the war in Iraq.A Washington Post report Tuesday said the new president will agree to Pentagon plans to send up to 30,000 more US troops to Afghanistan in order to gain time to review the conflict against a resurgent Taliban and Al-Qaeda.On the campaign trail, Obama vowed to launch military strikes on extremist targets inside Pakistan if Islamabad is unwilling or unable to act.

Tuesday, January 13, 2009

रोलांड बरीज सीनेट के नेता होंगे - जनवरी 13, 2009

हिन्दी रूपांतरण:
अमेरिकी सीनेट के डेमोक्रेट नेताओं ने रोलांड बरीज को सीनेट में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा रिक्त स्थान प्रदान करने को सहमति दे दी है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस सहमति के साथ ही नियुक्ति पर दो सप्ताह से चल रहा शह और मात का खेल खत्म हो गया। इससे पहले डेमाक्रेट नेताओं ने कहा था कि वे बरीज को शपथ नहीं लेने देंगे क्योंकि उनकी नियुक्ति इलिनॉय के गर्वनर रॉड ब्लागोजेविच ने की थी।

ब्लागोजेविच को गत नौ दिसंबर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर ओबामा की सीट के संभावित दावेदारों से रिश्वत लेने का आरोप है। उन्होंने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था और ओबामा द्वारा खाली की गई सीट पर नियुक्ति का अपना अधिकार बरकरार रखा था।

बरीज पर किसी तरह के आरोप नहीं है लेकिन डेमोक्रेट नेताओं को चिंता थी कि ब्लागोजेविच द्वारा की गई नियुक्ति विश्वसनीय नहीं होगी।

English Translation:

Reversing course, Senate Democrats grudgingly accepted the embattled Illinois governor's hand-selected Senate appointee, Roland Burris, as they sought to break an impasse over President-elect Barack Obama's former seat. The new Illinois senator is expected to be sworn into office later this week.

Senate Majority Leader Harry Reid of Nevada and Sen. Dick Durbin of Illinois made the announcement in a joint statement Monday, saying Burris "is now the senator-designate from Illinois and, as such, will be accorded all the rights and privileges of a senator-elect."

Burris, a former Illinois attorney general, in turn, called himself honored and humbled to be the state's newest senator. "I'm thankful for the opportunity to serve," he said at a news conference in Chicago. "I recognize that my appointment triggered a challenging time for many."

They had initially tried to dissuade Illinois Gov. Rod Blagojevich, who faces criminal charges, from making an appointment and suggested that his pick would not be seated. Last week, Burris' credentials were rejected in a circus-like atmosphere that tarnished the opening day festivities of the new Congress.

Monday, January 12, 2009

ओबामा को लगता है कि अमेरिका में हो सकता है मुंबई जैसा हमला - जनवरी 12, 2009

हिन्दी रूपांतरण:
अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आशंका जताई है कि मंबई आतंकवादी हमले जैसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन अपने प्रमुख निशाना - अल कायदा - पर और अधिक दबाव बनाने की कोशिश करेगा।

एबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में 26 नवंबर की आतंकी घटना के बारे में पूछे जाने पर ओबामा ने कहा कि किसी अमेरिकी शहर में मुंबई जैसे हमले का खतरा हमेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा, ' जब आप मुंबई की घटना पर गौर करते हैं तो साफ हो जाता है कि यह घटना एक नयी रणनीति की ओर संकेत करती है जिसमें आत्मघाती हमलावर ही नहीं हैं बल्कि उनकी कमांडो ले रहे हैं। ओबामा ने इसके साथ ही आशंका जाहिर की कि मुंबई जैसी घटना दोहराई जा सकती है।

गौरतलब है कि इसी हफ्ते अमेरिका के खुफिया और पुलिस अधिकारियों ने एक बैठक में ऐसी ही आशंका जाहिर की थी और ऐसे हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाए जाने पर जोर दिया था।

ओबामा ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के लिहाज से हमें और चौकस होना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका प्रसासन आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में कोई ढिलाई नहीं आने देगी। उन्होंने दोहराया कि वह अमेरिका के मुख्य निशाने - अलकायदा - पर दबाव और बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

English Translation:

Washington,President-elect Barack Obama today voiced fear that Mumbai-type attacks can be replicated by terrorists in other parts of world, including the US and said his administration will focus on putting more pressure on "our major target" al-Qaeda.

Asked about 26/11 terror strikes in an interview to ABC News, Obama said the "danger is always there" to have a Mumbai-type attack in an American city.

"When you see what happened in Mumbai, that potentially points to a new strategy, not simply suicide bombings but you have commandos taking over...," he said.

"I think you have to anticipate that having seen the mayhem that was created in Mumbai, that there are going to be potential copycats or other terrorist organisations that think this is something that they can replicate," Obama said.

At a Congressional hearing on Mumbai attack this week, top US intelligence and police officials had expressed similar fear and said that this makes all the more necessary to ensure that those responsible for such an attack are brought to justice, given that US cities are always on top of the hit list of al-Qaeda and other terrorist groups.

"So we're going to have to be vigilant in terms of our intelligence, we're going to have to make sure that we are more effective in terms of anticipating some of these issues, and we've got to continue to put pressure on al-Qaeda, which is our major target -- that's something that I talked about extensively during the campaign," Obama said.

"That has to be one of our primary areas of focus when it comes to our international security."