Showing posts with label शत्रुघ्न सिन्हा. Show all posts
Showing posts with label शत्रुघ्न सिन्हा. Show all posts

Friday, February 20, 2009

अमर सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा को सपा में आने का न्योता दिया - फरवरी 20, 2009

हिन्दी अनुवाद:

समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने गुरूवार को इशारों-इशारों में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को समाजवादी पार्टी में आने का न्योता दे दिया।

एक कार्यक्रम में भाग लेने पटना आए अमर सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद शत्रुघ्न सिन्हा को ‘ पूरब-पश्चिम ‘ फिल्म का गीत ‘ कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ कोई छोड़ दे ‘ सुना कर इशारों ही इशारों में उन्हें अपनी पार्टी में आने का न्योता दे दिया।

उन्होंने सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि शत्रुघ्न की छवि हर समय पार्टी से अलग रही है। वे अकेला चलना जानते हैं इस कारण वे कई बार राजनीति में पिछड़े भी। परंतु उन्होंने अपनी छवि या अपने विचार नहीं बदले।

सपा नेता ने कहा कि यहां मंच पर शत्रुघ्न सिन्हा हैं इस कारण वे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “अमर सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा के विचारों में काफी समानता है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि सिन्हा जैसा व्यक्ति एक साम्प्रदायिक पार्टी में अब तक कैसे है।”

English Translation:

Bharatiya Janata Party (BJP) leader and a claimant to the Patna Saheb Lok Sabha constituency, Shatrughan Sinha, after appearing with Samajwadi Party (SP) general secretary Amar Singh in Patna on Thursday spent most of his day defending his proximity with the SP leader asking the people not to read too much between the lines and treat it as a non-political event.

Sinha, who earlier announced his Lok Sabha candidacy from Patna Saheb much to the chagrin of the party bigwigs, said he brought the star power, including the famous Hindi film actor and SP candidate from Lucknow Sanjay Dutt, to Patna with the sole intention of promoting a tobacco-free life and to talk about the treatment of cancer patients at the Mahavir Cancer Institute.

"This is not a political show by any means. Besides, Phulwari Sharif is not my constituency. I will be contesting from Patna Saheb constituency on the BJP ticket and that is all I have to say at this time," Sinha said.

Amar Singh, defending Sinha, said that the door to Samajwadi Party was always open for good leaders like Shatrughan Sinha.

"We will welcome Mr. Sinha with open arms in the event he wished to join the SP," Singh said.

The SP leader, however, said that neither Sinha had expressed his interest in joining the SP nor he had extended any invitation to him to quit BJP and come to SP.

Singh also ruled out any political alliance with the BJP in the coming Parliamentary elections saying until the saffron party changed its stands on Common Civil Code, Article 370, and Babri Masjid, there was no question of any tie up with the BJP.

Wednesday, January 28, 2009

शत्रुघ्न सिन्हा को मिलेगी अपनी पसंद की सीट - जनवरी 28, 2009

हिन्दी रूपांतरण:
बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा के बगावती तेवर के आगे बीजेपी झुकती नजर आ रही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर ऐलान कर दिया कि वे बिहार की पटना साहिब सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। शत्रु के इस बयान से बीजेपी में खलबली मच गई। लेकिन देर शाम पार्टी ने ये संकेत दिए कि बिहारी बाबू को उनकी मनपसंद सीट से टिकट दे दिया जाएगा।

बीजेपी में अरसे से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे बिहारी बाबू ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पसंदीदा सीट पर दावेदारी ठोंक दी थी। वो सीट बिहार की पटना साहिब है जहां से पार्टी के एक दूसरे वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बिहारी बाबू ने उनके लिए कोई चारा नहीं छोड़ा।

शत्रुघन सिन्हा ने साफ कह दिया था कि मेरी पहली च्वाइस पटना साहिब सीट है, दूसरी च्वाइस पटना साहिब और आखिरी ज्वाइस भी पटना साहिब है। अगर मुझे वहां से टिकट न मिला तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

हालांकि ये बयान देने के साथ ही शत्रुघ्न को यह भी समझ में आ गया कि वो कुछ ज्यादा ही बोल गए। इसलिए कुछ ही देर बाद उन्होंने संन्यास की बात से मुकरते हुए माहौल को हल्का बनाने की कोशिश की। इस बयान पर बीजेपी में कोहराम मच चुका था। शत्रुघ्न सिन्हा के तेवर से नाराज पार्टी ने साफ कर दिया कि वो किसी दबाव में आने को कतई तैयार नहीं है। हालांकि बीजेपी में एक खेमा ऐसा भी है जो ये मानता है कि बिहारी बाबू जो कुछ भी मांग रहे हैं, वो उनका जायज हक है।

सुषमा सौराज्य ने कहा कि जब उन्हें राज्य सभा की सीट नहीं मिली थी तो उस समय कहा गया था कि आपको आपकी च्वाइस की सीट दी जाएगी। ये वादा पार्टी ने किया था और पार्टी उनकी मांग पर गौर कर रही है।

English Translation:

Relenting to the demands of film star-turned-politician and former Union Minister Shatrughan Sinha, the Bhartiya Janata Party (BJP) on Tuesday offered him the Lok Sabha seat from Patna Saheb saying Sinha was a known brand in the state capital and his candidacy was certain to energize the base, sources in BJP said.

The news came out just days after Samajwadi Party general secretary Amar Singh expressed his interest in luring Sinha to his party promising him to get a ticket from any constituency of his choice.

Earlier, Sinha had hinted on retiring from active politics if he was denied the Lok Sabha ticket from Patna Saheb.

"I am known to the people of Patna and my love for my birth place is not a secret from anyone. If I don't get the Patna Saheb seat, I would seriously considering retiring from politics," the star of a number of successful Hindi movies had said.

"Shatrughan Sinha is a loyal party soldier and if he wished to contest Lok Sabha elections from Patna Saheb, there is no reason why we could not satisfy his need," BJP president Rajnath Singh said on Tuesday.