Tuesday, March 24, 2009

कसाब ने माना की वो पाकिस्तानी है - मार्च 24, 2009

हिन्दी अनुवाद:

मुंबई पर 26 नवंबर को हुए हमले के आरोपी अजमल कसाब ने सोमवार को कोर्ट के सामने स्वीकार किया कि वह पाकिस्तानी है। उसने अपना मुकदमा लड़ने के लिए एक वकील की सहायता भी मांगी।

कसाब ने ये विचार विशेष जज एमएल ताहिलियानी के सामने ऑर्थर रोड जेल की हाई सिक्योरिटी सेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मार्फत जताए।

ग्रे टी-शर्ट पहने कसाब से जब कोर्ट ने पूछा कि क्या वह मुकदमे के लिए वकील चाहता है तो उसने कहा, ‘यदि मुकदमा चलेगा तो मुझे वकील की जरूरत होगी।कसाब के मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी और तब तक वह न्यायिक हिरासत में रहेगा।

कसाब के अलावा 26/11 के हमले को अंजाम देने वाले लश्करे तैयबा के आतंकियों के मददगार आतंकी फहीम अंसारी और सबाउद्दीन अहमद की भी कोर्ट में पेशी हुई।

जज ने जब कसाब से उसकी पसंद के बारे में पूछा तो उसने कहा, ‘क्या आप उस वकील को बुला सकते हैं, जो मेरी ओर से 27 नवंबर को हाजिर हुआ था?’

इससे पहले, कसाब ने कोर्ट को बताया कि वह पाकिस्तान स्थित पंजाब प्रांत के फरीदकोट का निवासी है। उसने यह भी कहा कि उसे चार्जशीट की कॉपी मिल गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दक्षिण मुंबई स्थित सेशन कोर्ट परिसर में पहली बार मीडिया को हाजिर होने की अनुमति दी गई।

क्या हुई कसाब और जज के बीच बातचीत

जज ताहिलयानी - तुम्हारा नाम क्या है?

कसाब - मोहम्मद अजमल आमिर कसाब

जज - कहां के रहनेवाले हो?

कसाब - पाकिस्तान में फरीदकोट

जज - क्या तुम्हें चार्जशीट की कॉपी मिली?

कसाब - हां

जज - वकील है क्या

कसाब - फिलहाल तो नहीं

जज - वकील अपाइंट करना चाहते हो

कसाब - जी सर, जो नवंबर 27 को मेरे लिए खड़े हुए थे उन्हीं को बुला लो

जज - मेरी जानकारी में तो आपके लिए कोई लॉयर नहीं था। आप चाहते हो तो आपको सरकारी वकील अपाइंट करके दे सकते हैं।

कसाब - ठीक है सर

जज - क्या आप जानते हो मैं कौन हूं?

कसाब - नहीं

जज - मैं जज हूं जो तुम्हारा केस चलानेवाला हूं।

कसाब - (हंसते हुए) नमस्ते

जज- अगली डेट केस का...मैं कोर्ट में ऑडर पास करूंगा जो आपको जेल की सुप्रीटेंडेंट बता देगी।

कसाब - बिल्कुल ठीक सर।

English Translation:

Ajmal Ameer Kasab, Kasab, produced on Monday for the first time before sessions judge M L Tahilyani —the proceedings were conducted through video-conferencing — accepted in court that he is a Pakistani national.

After he was arrested, it was the first glimpse of Kasab for the media, the prized catch of the Indian Government through whom it plans to prove the involvement of Pakistan in sponsoring terrorism.

Kasab, around 5.5 feet in height, wore a green T-shirt when he was shown through video-conferencing inside the Arthur Road prison. He appeared relaxed and composed.

The 21-year-old Kasab even smiled at the judge and others present including the mediapersons at the time of the video conferencing. He threw in English words like ‘Yes Sir’, ‘I Don’t’, Thank You and even said ‘Namaste’ to the judge.

(See The Conversation)

The conversation
Judge Tahilyani:Naam?
Kasab:Mohammed Ajmal Mohammed Ameer Kasab (holding the mike on the table next to him)
Judge:Kaha se ho?
Kasab:Pakistan.
Judge:Kaha se?
Kasab:Punjab muluq.
Judge:Gaon?
Kasab:Faridkot
Judge asks again:Gaon?
Kasab:Faridkot SPP Ujjwal Nikam repeats Faridkot
Judge:Chargesheet mili?
Kasab:Ji Sir.
Judge:Koi vakil hai?
Kasab:Filhal to nahi.
Judge:Aapko chahiye kya?
Kasab:Jo pehle tarik main mere naam pe khade the wohi chalega.
Judge (referring to the proceedings):Samaj main aa raha hai?
Kasab: Yes
Judge:Tumhe malum hai main kaun hoon?
Kasab:I don’t
Judge: Main judge hoon. Main hi tumhara case chalaunga
Kasab (smiles, folds both hands): Namaste
Judge:Kaun vakil hai?
Kasab (folding hands):Pehle 24 ko khade hue the?
Judge looks at Nikam
Nikam says in Marathi:Koni nahuta (No one appeared for him)
Judge:Aapka koi vakil nahi tha pehli peshi main.Case ke liye vakil chahiye?
Kasab:Vakil ki jaroorat hai. Aage jo aap behetar samjhe.
Judge:Koi vakil hai?
Kasab:Abhi tak to nahi
Judge:Aapke kharche par vakil kar sakte hain?
Kasab (looks away for a while and then looks straight at judge):Ji nahi
Judge:Sarkar ke kharche par aapko vakil denge. Manzoor hai?
Kasab:Ji Sir
Judge: Aage jo hai who aapko Mrs Swati Sathe batayengi.
Kasab:Bilkul theek.
Judge:Abhi aap jayiye.
Kasab: Thank you.

No comments: